MP के मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- रोज योग करें, स्वस्थ और प्रसन्न रहें - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

MP के मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- रोज योग करें, स्वस्थ और प्रसन्न रहें



भोपाल, मध्यप्रदेश। दुनिया भर में हर साल 21 जून का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2021) के तौर पर मनाया जाता है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि शरीर का स्वस्थ रहना, निरोग रहना, हर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

CM चौहान ने प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में कहा

बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वैलनेस और स्पिरिचुअल टूरिज्म विषय पर प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में कहा है कि 'शरीरम् माध्यम् खलुधर्म् साधनम्' शरीर सब धर्मों का पालन करने का माध्यम है। पहला सुख निरोगी काया है। निरोग रहना हर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अगर कोई रामबाण है तो वह योग है।

सीएम शिवराज ने कहा कि अगर हम योग और प्राणायाम लगातार करते हैं, तो शरीर निरोगी बनता है और बुद्धि प्रखर होती है तथा हम क्षमतावान होते चले जाते हैं। योग हजारों साल पुरानी विधा है। संयम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा, समाधि इसके अंग हैं। हम आष्टांग योग की बात न भी करें तो कम से कम रोज योगासन और प्राणायाम अवश्य करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के कारण अब दुनिया योग का लाभ उठा रही है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योग दिवस पर तो योग करना ही है, साथ ही संकल्प लेना है कि हम प्रतिदिन योग करेंगे। उन्होंने बताया कि मैं रोज योग, प्राणायाम, योगासन और सूर्य-नमस्कार करता हूँ, इसलिए 24 में से 18-18 घंटे काम कर लेता हूँ। मुझे कोरोना हुआ पर छूकर निकल गया, क्योंकि मैं प्राणायाम और योग करता था। उन्होंने कहा कि योग एवं प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

मुख्यमंत्री की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने के साथ ही प्रतिदिन अपने जीवन में योग को सम्मिलित करके शरीर को स्वस्थ, निरोगी और प्रसन्न बनायें। उन्होंने कहा कि हमारा यह शरीर अनन्त शक्तियों का भण्डार है। इन शक्तियों को सहेजने और सही दिशा में ले जाने की जरूरत है। योग इसका सबसे प्रभावी माध्यम है।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।