WB: कलिम्पोंग के पास रेलवे टनल में भूस्खलन, 2 श्रमिकों की मौत और 5 घायल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

WB: कलिम्पोंग के पास रेलवे टनल में भूस्खलन, 2 श्रमिकों की मौत और 5 घायल



पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जारी बारिश के दौरान कलिम्पोंग से लगभग 25 किमी दूर स्थित भालूखोला में हुए भूस्खलन हो गया। इस हादसे में एक रेल परियोजना में काम कर रहे 2 मजदुरों की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच घायलों में से दो को सिलीगुड़ी के पैरामाउंट अस्पताल और तीन को कालिम्पोंग अस्पताल में रेफर किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में मरने वाले दोनों मजदूर झारखंड के रहने वाले थे। जानकरी के मुताबिक, यह हादसा पश्चिम बंगाल को सिक्किम से जोड़ने वाली परियोजना में काम के दौरान बीती रात करीब 10:30 बजे उत्तर बंगाल में हादसा हुआ। परियोजना निदेशक इरकॉन का कहना है कि बचाव अभियान शुरू करने से पहले अधिकारियों ने आवश्यक एहतियात बरती। गुफा का एक हिस्सा मजदूरों पर गिरा और उनके पास भागने का समय नहीं था। घटना में मारे गए श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा और सहायता दी जाएगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते कई दिनों से सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल की पहाड़ियों पर लगातार भारी बारिश हो रही है। मानसून के दौरान हो रही बारिश में भी इस परियोजना पर तेजी से किया जा रहा है। इसी दौरान रात रंगपा और मल्ली के बीच टनल नंबर 10 में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया। काम कर रहे 7 मजदूर मलबा में दब गये। तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। एक बड़ी चट्टान के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गयी और 5 लोगों को बचा लिया गया। यह सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अब काम बंद है। रेलवे ने घटना पर खेद जताया है।