जेल प्रहरी के पद हेतु शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट 12 जुलाई से 16 जुलाई तक - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जेल प्रहरी के पद हेतु शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट 12 जुलाई से 16 जुलाई तक

जेल प्रहरी के पद हेतु शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट भोपाल में 12 जुलाई से 16 जुलाई तक आयोजित होगी।

शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता परीक्षा में योग्य पाये जाने वाले अभ्यर्थियों में से पीईबी अंतिम चयन सूची जारी करेगा। जिन्हें जेल विभाग द्वारा प्रहरी के पद पर नियुक्ति प्रदान की जायेगी।


मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल की जेल प्रहरी भर्ती हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के प्रथम चरण में चयनित उम्मीदवारों का शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, पुलिस परेड ग्राउण्ड, भोपाल में 12 जुलाई से 16 जुलाई तक आयोजित होगा, इसका विस्तृत विवरण मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल की वेबसाइट http://www.peb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। क्वालिफाइड अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रपत्रों को डाउनलोड कर नियत तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारी सहित शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट हेतु उपस्थित हो सकते है। 

 उल्लेखनीय है कि जेल प्रहरी के 282 पदों हेतु पीईबी द्वारा 3 लाख 05 हजार 988 आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किये गये थे, जिनमें से 1 लाख 79 हजार 233 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे। जिसमें से 2 हजार 845 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण हेतु क्वालिफाइड किया गया है। जिनका द्वितीय चरण में शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट लिया जाना है। शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता परीक्षा में योग्य पाये जाने वाले अभ्यर्थियों में से पीईबी अंतिम चयन सूची जारी करेगा। जिन्हें जेल विभाग द्वारा प्रहरी के पद पर नियुक्ति प्रदान की जायेगी।