जिले में 23 जुलाई से लगेंगे गर्भवती महिलाओं को कोरोना के टीके - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जिले में 23 जुलाई से लगेंगे गर्भवती महिलाओं को कोरोना के टीके


जिले में 23 जुलाई से लगेंगे गर्भवती महिलाओं को कोरोना के टीके।

कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार 22 जुलाई को जबलपुर शहर में 48 और जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 47 केंद्रों पर लगाई जायेगी कोरोना की वैक्सीन।


जबलपुर | जिले में गर्भवती महिलाओं को कोरोना के टीके लगाने की शुरूआत शुक्रवार 23 जुलाई से होगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.एस. दाहिया के मुताबिक केन्द्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं को कोरोना के टीके मेडीकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगाये जायेंगे। इन टीकाकारण केन्द्रों पर टीकाकरण कक्ष  के अलावा निगरानी कक्ष एवं प्रतीक्षा कक्ष की भी सुविधा होगी।

गुरूवार को जिले में 95 केन्द्रों पर लगाई जायेगी वैक्सीन - 

 कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत जबलपुर जिले में गुरूवार 22 जुलाई को 95 केन्द्रों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जायेगी। इसमें से 47 टीकाकरण केन्द्र जिले के ग्रामीण क्षेत्र में तथा 48 केन्द्र जबलपुर शहर में स्थापित किये जायेंगे। 

 जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.एस. दाहिया के अनुसार गुरूवार 22 जुलाई को जबलपुर शहर में स्थापित किये जा रहे टीकाकरण केन्द्रों में से 43 केन्द्रों पर कोविशील्ड की तथा 5 केन्द्रों पर कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जायेगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के सभी 47 टीकाकरण केन्द्रों पर कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज लगाई जायेगी। जिला टीकाकरण अधिकारी के अनुसार टीका लगवाने जबलपुर शहर में ऑनलाइन प्री-स्लॉट बुक कराना होगा जबकि ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण केन्द्रों पर ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी।