अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 826 पाव अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 1 लाख रुपए की जप्त। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 826 पाव अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 1 लाख रुपए की जप्त।

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 826 पाव अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 1 लाख रुपए की जप्त।

थाना घमापुर पुलिस द्वारा 1 आरोपी को 826 पाव अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। 


जबलपुर
|अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इस संबंध मे थाना प्रभारी घमापुर दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 22-7-21 की शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि राजेन्द्र शर्मा नाम का व्यक्ति मुगल पराग न्यू कछियाना के पास अपने किराये के मकान के बाहर आंगन में अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां संग्रहण कर रखे हुए है, जो शराब बेचने की फिराक मे है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी गयी जहां मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति लोवर शर्ट पहने खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेन्द्र शर्मा उम्र 56 वर्ष निवासीं कांचघर द्वारकानगर बताया,  जिसके आंगन में दिवाल के किनारे कुछ सामान बोरे के फट्टे से ढके रखा दिखा, बोरे फट्टे को हटाकर देखने पर 17 पेटी रखी पाई गयीं, जिन्हें खोलकर चैक करने पर  4 पेटी मे बाम्बे स्पेशल व्हिस्की  199 पाव, 4 पेटी  में रम बाम्बे स्पेशल के 49 पाव, 9 पेटियों में गोवा व्हिस्की के 445 पाव, रखे हुए मिले। आरोपी राजेन्द्र शर्मा से 826 पाव अंग्रेजी शराब कीमती लगभग एक लाख रुपए की जप्त करते हुये आरोपी राजेन्द्र शर्मा के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहाॅ से और कैसे प्राप्त की कि सम्बंध में पूछताछ जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका - आरोपी को अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने  में उप निरीक्षक अंकित रावत,   आरक्षक प्रदीप नाईक, आशुतोष की सराहनीय भूमिका रही।