इंडोनेशिया में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का कहर, ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहा देश - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

इंडोनेशिया में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का कहर, ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहा देश



इंडोनेशिया में कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट बहुत तेजी के साथ फैल रहा है। जिस वजह से इंडोनेशिया में ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है। कोरोना संकटकाल में अन्य देशों की मदद करने वाला इंडोनेशिया आज दूसरे देशों से मदद मांगने की कगार पर आ गया है। बीते 2 महीने पहले इंडोनेशिया ने भारत भारत को हजारों टैंक ऑक्सीजन की आपूर्ति की थी। लेकिन अब इंडोनेशिया के हालात ऐसे हैं कि उसे दूसरे देशों से मदद मांगने की जरूरत पड़ गयी है।

बता दें कि इंडोनेशिया इस समय कोरोना वायरस की लहर से जूझ रहा है। इंडोनेशिया ने भारत के अलावा सिंगापुर और चीन से भी ऑक्सीजन की आपात मदद मांगी है। जानकारी के अनुसार, सिंगापुर से शुक्रवार को 1000 ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसन्ट्रेटर, वेंटिलेटर और अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की एक खेप पहुंची है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया को ऑस्ट्रेलिया भी 1 हजार वेंटिलेटर भेज रहा है। इनके अलावा इंडोनेशिया अपने नागरिकों को मदद मुहैया कराने के लिए सिंगापुर से 36000 टन ऑक्सीजन और 10000 वेंटिलेटर भी खरीदेगा। इंडोनेशिया की चीन से भी ऑक्सीजन खरीदने के संबंध में चर्चा चल रही है। उधर, अमेरिका और यूएई ने भी इंडोनेशिया को मदद की पेशकश की है।

24 करोड़ संक्रमित, 63760 मौतें दुनिया के चौथे सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में अब तक 24 करोड़ से अधिक संक्रमित मिले हैं और 63,760 लोगों की मौत हुई है। बीते गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 39 हजार नए मामले इंडोनेशिया में मिले थे। इंडोनेशिया में अस्पतालों में भी जगह नहीं बची है। लोग घरों में ही दम तोड़ रहे हैं। तेजी से बढ़ते कोविड-19 के मामलों की वजह से दक्षिण एशियाई देश में हालत नाजुक होते जा रहे हैं। देश में ऑक्सीजन की किल्लत से त्राहि-त्राहि मची हुई है।