त्यौहारों पर कोरोना गाईड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने की जबलपुर कलेक्टर ने की अपील - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

त्यौहारों पर कोरोना गाईड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने की जबलपुर कलेक्टर ने की अपील

त्यौहारों पर कोरोना गाईड लाइन का अनिवार्य रूप से 

पालन करने कलेक्टर ने की नागरिकों से अपील।



जबलपुर
|कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले के नागरिकों से ईदज्जुहा सहित आने वाले सभी त्यौहारों पर भी कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने आग्रह किया है। श्री शर्मा ने कहा कि आम नागरिकों से मिले सहयोग के फलस्वरूप जिले में कोरोना के संक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण पाने में सफलता प्राप्त हुई है तथा दिन प्रतिदिन कोरोना के नये प्रकरणों में कमी आ रही है। 

कलेक्टर ने कहा कि हमें अभी भी सतर्क रहना होगा। कोरोना का संक्रमण जरूर कम हुआ है लेकिन यह अभी खत्म नहीं हुआ है इसके बढ़ने  का खतरा अभी भी बरकरार है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से त्यौहारों को घरों पर रहकर मनाने की अपील करते हुए कहा है कि कोरोना के संक्रमण से खुद के तथा परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिये यह जरूरी है। 

कलेक्टर ने नागरिकों से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने, भीड़ से बचने तथा मास्क पहनने एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का अनिवार्य रूप से पालन करने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने कहा कि यदि हम सतर्क रहेंगे तथा कोरोना संक्रमण को रोकने के अनूकूल व्यवहार को अपनायेंगे तो जबलपुर को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से भी बचाया जा सकेगा।