भारत को मिल सकती है जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन, केंद्र सरकार का ये है प्लान - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भारत को मिल सकती है जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन, केंद्र सरकार का ये है प्लान



नई दिल्ली: भारत सरकार अमेरिकी फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन से उनकी सिंगल डोज़ (एक खुराक) कोरोना वैक्सीन को लेकर बातचीत कर रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वीके पाल ने ये जानकारी दी.

डॉ वीके पॉल ने बताया कि जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन का उत्पादन बाहर होता है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के प्लान के मुताबिक इस वैक्सीन का उत्पादन हैदराबाद के बायो ई में भी किया जाएगा.

आपको बता दें कि फिलहाल देश में 4 कोरोना वैक्सीन को इमेरजेंसी इस्तेमाल की इजाज़त मिली है, जिनमें कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पूतनिक वी और मॉडर्ना की वैक्सीन शामिल है.