बैलून लॉन्च के जवाब में इजरायल का हवाई हमला, आधी रात हमास के ठिकाने पर बमबारी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

बैलून लॉन्च के जवाब में इजरायल का हवाई हमला, आधी रात हमास के ठिकाने पर बमबारी



इजरायली सेना ने गाजा पट्टी से आगजनी वाले बैलून छोड़े जाने के जवाब में चरमपंथी संगठन हमास के हथियार निर्माण स्थल को निशाना बनाया। इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।


आईडीएफ ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि इजरायल में आगजनी बैलून भेजे जाने के जवाब में आईडीएफ ने आज रात हमास के एक हथियार निर्माण स्थल और एक रॉकेट लांचर पर हमला किया। आईडीएफ गाजा पट्टी से किये जाने वाले सभी आतंकवादी प्रयासों का द्दढ़ता से जवाब देना जारी रखेगा।




फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास का गाजा पट्टी पर नियंत्रण है। इजरायल के साथ एक लंबे समय से संघर्ष में यह संगठन उलझा हुआ है। इजरायल अभी भी फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राजनीतिक और राजनयिक इकाई के रूप में मान्यता देने से इनकार करता है।इजरायल गाजा पट्टी से होने वाले किसी भी हमले के लिए हमास को जिम्मेदार मानता है।