एक दुल्हन के दूल्हें दो, दो लोगों की बीच फंसी युवती दोनों ही कर रहे दावा ये मेरी पत्नी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

एक दुल्हन के दूल्हें दो, दो लोगों की बीच फंसी युवती दोनों ही कर रहे दावा ये मेरी पत्नी

एक दुल्हन के दूल्हें दो, दो लोगों की बीच फंसी युवती दोनों ही कर रहे दावा ये मेरी पत्नी।


इंदौर
|मध्यप्रदेश के शहर इंदौर में एक अजीब मामला सामने आया है। जहाँ एक दुल्हन पर दो लोगों ने दावा कर दिया है, मामला हैरान कर देने वाला है। यहां एक दुल्हन के दो दूल्हे आमने-सामने आ गए हैं, और दोनों दुल्हन को अपना अपना होने का दावा कर रहे हैं। मामला थाने तक जा पहुंचा है और पुलिस भी दोनों पतियों के दावों में उलझ गई है। अब पुलिस काउंसलिंग कर किसी तरह मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। पूरा मामला इंदौर के विचौली क्षेत्र में रहने वाली 19 साल की लड़की का है।लड़की ने अपने प्रेमी से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी, जब लड़की के घरवालों को इस बात की जानकारी लगी तो वो उसे जबरदस्ती अपने साथ घर ले आए और मंदिर ले जाने के बहाने दूसरे लड़के से उसकी शादी करा दी। ये शादी लड़की की मर्जी के खिलाफ थी, इसलिए वो इस शादी से नाराज होकर पलासिया थाने पहुंच गई, लड़की ने प्रेमी यानि कि पहले पति के साथ रहने की बात कही है।तो वहीं दूसरा दूल्हा भी लड़की पर उसकी पत्नी होने का दावा कर रहा है, और उसे अपने साथ ले जाना चाहता है। दोनों पतियों के दावों के बीच उलझी गुत्थी को सुलझाने में पुलिस अब जाँच के आधार पर मामले को सुलझाने की बात कर रही है। यह मामला अजीब इसलिए भी लग रहा है क्योकिं  पहला पति युवती का प्रेमी है और दूसरा पति शादी के बाद उसके प्रेम में पड़ गया है और अब दोनों ही दुल्हन को अपने साथ ले जाना चाहते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार दुल्हनिया किस दूल्हे के साथ जाती है। लड़की कह रही है कि मैं पहले यानी प्रेमी के साथ जाऊँगी तो घरवालों ने जिस लड़के के साथ लड़की की शादी करायी उस लड़के के साथ भेजने पर अड़े हुए है।