चंडीगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में सलमान खान और उनकी बहन को किया तलब - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

चंडीगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में सलमान खान और उनकी बहन को किया तलब



चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान तथा अन्य सात लोगों को धोखाधड़ी में एक मामले में तलब किया है। चंडीगढ़ पुलिस के अधीक्षक केतन बंसल ने बताया की उन्हें जवाब देने के लिए 13 जुलाई तक का समय दिया गया है। मामला धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार सलमान और अन्य का जवाब आने के बाद ही तय किया जायेगा कि क्या और कौन सा जुर्म बनता है और उसके मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी।

सलमान और अन्य पर आरोप है कि उन्होंने ‘बीइंग ह्यूमन’ के नाम पर उससे दो करोड़ रुपये फ्रेंचाइस के लिए ले लिए। इसके लिए शिकायतकर्ता के स्टोर पर सलमान खान के आने की बात थी। लेकिन उसके शो रूम खुलने के बाद ऐसा नहीं हुआ। इस बात को डेढ़ वर्ष हो चुका है। सलमान उसके पत्रों का जवाब भी नहीं दे रहे। (एजेंसी, हि.स.)