Coronavirus: देश में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के मामलों में हुई बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में 45 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Coronavirus: देश में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के मामलों में हुई बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में 45 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज



Coronavirus: देश में कोरोना की दूसरी लहर अब कम हो गयी है। लेकिन कोविड-19 के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 45,892 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,07,09,557 हो गई है। जबकि एक दिन में 817 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,05,028 हो गई है। वहीं एक दिन में 44 हजार 291 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 2,98,43,825 हो गयी है। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4,60,704 है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

एक दिन में 33 लाख 81 हजार 671 वैक्सीन लगाई गईं

भारत में कोरोना वायरस के खात्मे के लिए बड़े स्तर पर देशभर में वैक्सिनेशन का किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33 लाख 81 हजार 671 वैक्सीन लगाई गईं। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 36,48,47,549 हुआ।

1 दिन में इतने सैंपल टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 7 जुलाई 2021 तक देश में कोविड-19 के लिए कुल 42,52,25,897 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। कल 18,93,800 सैंपल्स टेस्ट किए गए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते कल यानी बुधवार को 24 घंटों में 43,733 नए मामले दर्ज किये गए थे। जबकि एक दिन में 900 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। भारत में भले ही दूसरी लहर धीमी नजर आ रही हो लेकिन तीसरी लहर को लेकर सरकार की तरफ से चेतावनी दी गई है।