COVID-19 Updates: देश में 43 हजार से ज्‍यादा कोरोना के नए केस, 24 घंटे में 955 मौतें दर्ज - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

COVID-19 Updates: देश में 43 हजार से ज्‍यादा कोरोना के नए केस, 24 घंटे में 955 मौतें दर्ज



COVID-19 Updates News: देश में आज रविवार यानि 4 जुलाई 2021 को COVID19 के 43,071 नए मामले आए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 955 नई मौतों के बाद मौतों का आंकड़ा 4,02,005 हो गया है. कोरोना संक्रमण से ठीक 52,299 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, इससे देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर कुल 4,85,350 रह गई है.

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा, कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.59% हैं. रिकवरी रेट बढ़कर 97.09% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34% है.

भारत में कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति: 4 जुलाई 2021
कुल मामले (Total cases): 3,05,45,433
कुल ठीक हुए ( Total recoveries): 2,96,58,078
सक्रिय मामले (Active cases): 4,85,350
कुल मौतें (Death toll): 4,02,005