आज अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेगी भारत की बेटी Sirisha Bandla, मिश्रा ने दी बधाई - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

आज अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेगी भारत की बेटी Sirisha Bandla, मिश्रा ने दी बधाई



भोपाल, मध्यप्रदेश। आज यानि 11 जुलाई को भारत की एक और बेटी अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी, बता दें कि कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली तीसरी भारतीय मूल की महिला का खिताब सिरिशा बंदला (Sirisha Bandla) प्राप्त करने ही वाली हैं, 34 साल की सिरिशा न्यू मैक्सिको से वर्जिन गेलेक्टिक के वीएसए यूनिटी के 5 अन्य यात्रियों के साथ रवाना होने के लिए तैयार हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर दी बधाई

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मी सिरिशा अंतरिक्ष यान 'वर्जिन ऑर्बिट' से आज भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे अंतरिक्ष की सैर पर जाएंगी, आसमान से भी ऊंची आपकी इस उड़ान से देश का सिर ऊंचा होगा। पूरे देशवासियों की ओर से आपकी सुखद और सुरक्षित अंतरिक्ष यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा- वाह ! बेटी सिरिशा शाबाश

नरोत्तम मिश्रा ने कहा- वाह ! बेटी सिरिशा शाबाश, हम सभी के लिए बड़े गौरव की बात है कि कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद तीसरी भारतवंशी बेटी सिरिशा बांदला अंतरिक्ष की सैर करने वाली हैं।

सिरिशा बंदला अंतरिक्ष में जाने वाली भारत की तीसरी बेटी होगी :

बता दें कि 34 वर्षीय आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जन्मी सिरिशा बंदला अमेरिका के ह्यूस्टन में पली बढ़ी हैं, वह एक भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं। कल्पना चावला और सुनीता वीलियम्स के बाद अब भारतीय मूल की तीसरी बेटी Sirisha Bandla अंतरिक्ष की सैर करने जा रही हैं, सिरिशा बंदला अंतरिक्ष में जाने वाली भारत की तीसरी बेटी होगी।

भारत की बेटी अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए तैयार है, सिरिशा बंदला (34) वर्जिन गेलेक्टिक के अंतरिक्ष विमान वीएसएस यूनिटी पर वर्जिन के संस्थापक रिचर्ड ब्रेनसन और चार अन्य लोगों के साथ उड़ान भरेंगी। यह लगभग 55 मील की ऊंचाई तक पहुंचेगा, अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन और वर्जिन ग्रुप के संस्थापक भी रॉकेट पर सवार होंगे।