मुंबई : महाराष्ट्र में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता बैलगाड़ी से गिर पड़े वीडियो हो गया वायरल देखें VIDEO - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मुंबई : महाराष्ट्र में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता बैलगाड़ी से गिर पड़े वीडियो हो गया वायरल देखें VIDEO

मुंबई : महाराष्ट्र में कांग्रेस के  कार्यकर्ता और नेता बैलगाड़ी से गिर पड़े वीडियो हो गया वायरल।



कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बैलगाड़ी से गिर पड़े वीडियो हो गया वायरल पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन।

मुंबई | मंहगाई के खिलाफ महाराष्ट्र कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन का आव्हान कर हर दिन राज्य के अलग-अलग जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं ,आज शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता महाराष्ट्र में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर बैलगाड़ी पर प्रदर्शन कर रहे थे,की तभी अचानक बैलगाड़ी का पिछला हिस्सा धड़ाम से  गिर पड़ा जिस समय बैलगाड़ी गिरी उस समय बैलगाड़ी पर नेता और कई कार्यकर्ता मौजूद थे. हालांकि इस हादसे में किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है।इसे पहले औरंगाबाद में कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी  विरोध प्रदर्शन किया था। बैलगाड़ी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गिरने वाला वीडियो तेजी से शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।