24 घंटे के दौरान 472 लोगों पर 70 हजार रुपये का जुर्माना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

24 घंटे के दौरान 472 लोगों पर 70 हजार रुपये का जुर्माना


रोको-टोको अभियान के तहत 472 लोगों पर 70 हजार रुपये का जुर्माना।


जबलपुर |रोको-टोको अभियान के तहत बीते 24 घण्टे के दौरान मास्क न पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन न करने पर 472 व्यक्तियों से 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें पुलिस द्वारा 411 व्यक्तियों से 41 हजार 100 रुपये, नगर निगम 16 व्यक्तियों से 24 हजार 400 रुपये, एसडीएम गोरखपुर द्वारा 5 व्यक्तियों से 500 रुपये, एसडीएम आधारताल द्वारा 6 व्यक्तियों से 600 रुपये, एसडीएम पाटन द्वारा 4 व्यक्तियों से 400 रुपये, एसडीएम शहपुरा द्वारा 6 व्यक्तियों से 600 रुपये, एसडीएम सिहोरा द्वारा 6 व्यक्तियों से 600 रुपये, एसडीएम कुंडम द्वारा 1 व्यक्ति से 100 रुपये, नगर पंचायत पाटन द्वारा 4 व्यक्तियों से 400 रुपये, नगर पंचायत शहपुरा द्वारा 2 व्यक्तियों से 200 रुपये, नगर पंचायत कटंगी द्वारा 8 व्यक्तियों से 800 रुपये तथा नगर पंचायत भेड़ाघाट द्वारा 3 व्यक्तियों से 300 रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है।