24 घण्टे के दौरान 977 लोगों पर 1 लाख से अधिक का जुर्माना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

24 घण्टे के दौरान 977 लोगों पर 1 लाख से अधिक का जुर्माना


रोको-टोको अभियान मास्क न लगाने से 977 लोगों पर 1 लाख से अधिक का जुर्माना।


जबलपुर |रोको-टोको अभियान के तहत बीते 24 घण्टे के दौरान मास्क न पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन न करने पर 977 व्यक्तियों से 1 लाख 3 हजार 950 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें पुलिस द्वारा 913 व्यक्तियों से 93 हजार 100 रुपये, नगर निगम 6 व्यक्तियों से 1 हजार 100 रुपये, एसडीएम गोरखपुर द्वारा 4 व्यक्तियों से 300 रुपये, एसडीएम गोरखपुर द्वारा 7 व्यक्तियों से 700 रुपये, एसडीएम आधारताल द्वारा 5 व्यक्तियों से 4 हजार 500 रुपये, एसडीएम रांझी द्वारा 4 व्यक्तियों से 400 रुपये, एसडीएम पाटन द्वारा 5 व्यक्तियों से 400 रुपये, एसडीएम शहपुरा द्वारा 4 व्यक्तियों से 400 रुपये, एसडीएम सिहोरा द्वारा 11 व्यक्तियों से 1 हजार 150, एसडीएम कुंडम द्वारा 4 व्यक्तियों से 400 रुपये, नगर पालिका पनागर द्वारा 3 व्यक्तियों से 300 रुपये तथा नगर पंचायत मझौली द्वारा 11 व्यक्तियों से 1 हजार 100 रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है।