VIDEO वकील की पोशाक पहनी फिर जज के सामने धांय धांय चलाई गोलियां कोर्ट मे मची भगदड़ देखिए वीडीयो - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO वकील की पोशाक पहनी फिर जज के सामने धांय धांय चलाई गोलियां कोर्ट मे मची भगदड़ देखिए वीडीयो

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवार, पुलिस ने दो बदमाशों को किया ढेर। देखिए  VIDEO 👇


दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवार, पुलिस ने दो बदमाशों को किया ढेर। देखिए 
VIDEO 👇


कुख्यात बदमाश जितेंद्र मान उर्फ गोगी 

नई दिल्ली|
रोहिणी कोर्ट में दो बदमाशोें ने अंधाधुंध फायरिंग कर कुख्यात बदमाश जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या कर दी। वारदात के समय उसे कोर्ट रूम में पेशी के लिए लाया गया था। कोर्ट मे मौजूद वकील ने बताया कि कोर्ट रुम में जज के सामने बदमाशों ने जितेंद्र मान उर्फ गोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जबावी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमें दोनों हमलावरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवाें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर जांच कर रहे हैं। कोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।



सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी कोर्ट रूम 207 में एनडीपीएस के एक मामले में जितेंद्र गोगी को पेशी के लिए लाया गया था। इस कोर्ट में एनडीपीएस से जुड़े मामले की सुनवाई होती है। कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी कि वकील की पोशाक पहने दो हमलावरों ने गोगी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि गोगी को तीन से चार गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दोनों हमलावरों पर गोली चलाई। जिसमें उन दोनों हमलावरों की भी गोली लगने से मौत हो गई।







हमलावरों को ढेर करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा इनाम

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि दो बदमाशों ने रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। पुलिस ने दोनों हमलावरों को मार गिराया। हमलावरों को ढेर करने वाले प्रत्येक पुलिसकर्मियों को 50-50 हजार रुपये बतौर इनाम दिया जाएगा।


कोर्ट में चल रही थी सुनवाई

पुलिस ने बताया कि शूटआउट के दौरान कोर्ट रूम में सुनवाई चल रही थी। बताया जा रहा है कि कई राउंट गोली चली है।

कोर्ट रूम में जज के सामने मारी गोली

रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि वकील की पोशाक पहनकर आए बदमाशों ने कोर्ट रूम में जज के सामने गोली मारी। इतिहास में शायद पहली ऐसी घटना है।

6.5 लाख का इनामी थी गोगी

गोगी रोहिणी जेल संख्या 2 के हाई रिस्क वार्ड में बंद था। गोगी को स्पेशल सेल ने पिछले साल मार्च में बहुत मुश्किल से गुरुग्राम से पकड़ा था। उस समय उस पर 6.5 लाख का इनाम था। सूत्रों का कहना है कि विरोधी गिरोह ने जितेंद्र पर हमला किया है। जानकारी के अनुसार, गोली लगने से तीन लोग घायल भी हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर हो गए हैं।

रोहिणी कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलिस ने बताया कि गोगी को मारने आए राहुल फफूंदा और उसके साथी को सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया। गोगी समेत तीन बदमाश मरे हैं। आरोपित वकील की ड्रेस पहनकर आये थे, ताकि कोई पहचान न सके। एक महिला वकील के पैर में गोली लगी है। घटना के बाद पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी है। कोर्ट के अंदर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है।