जेल में बंदियों का उपद्रव बंदियों ने की फायरिंग, आगजनी 30 पुलिसकर्मी घायल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जेल में बंदियों का उपद्रव बंदियों ने की फायरिंग, आगजनी 30 पुलिसकर्मी घायल


फतेहगढ़ जिला जेल में बंदियों का उपद्रव बंदियों ने की फायरिंग, आगजनी और पुलिस पर चलाये पत्थर।




उत्तर प्रदेश फतेहगढ़|फतेहगढ़ जिला जेल में बंदियों ने जमकर उत्पात मचाया है। मारपीट, ताबड़तोड़ फायरिंग और आगजनी की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिलाधिकारी संजय सिंह जेल पर पहुंच गए है। उपद्रव कर रहे बंदियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के की गोले छोड़े, जिला जेल में बवाल के दौरान बंदियों के हमले में 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं । 

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिला जेल में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सुबह 7:45 बजे जेल में बवाल हुआ। जेल मे बंद बंदी संदीप यादव को डेंगू हो गया था। जिसे इलाज के लिए सैफई के अस्पताल भेजा गया था। शनिवार को उसकी वहां पर मौत हो गई। इसकी जानकारी जब जेल मे पहुंची तो रविवार की सुबह बैरिक संख्या 9 और 2 में बवाल मच गया , बवाल पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया गया है। बंदियों को खाना दिया जा रहा है।  बवाल में जिला जेल के डिप्टी जेलर शैलेश समेत 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। केवल एक बंदी शिवम घायल हुआ है उसे इलाज के लिए भेज दिया गया है। जिन लोगों ने जेल में बवाल किया है उन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में मुकदमा दर्ज होगा। इसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।