देखें VIREAL VIDEO संविदाकर्मी महिला के साथ अश्लीलता का वीडियो हुआ वायरल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

देखें VIREAL VIDEO संविदाकर्मी महिला के साथ अश्लीलता का वीडियो हुआ वायरल

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनु सचिव इच्छाराम यादव महिला के साथ जबरदस्ती करता दिख रहा है। 


अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनु सचिव इच्छाराम यादव

पीड़ित महिला ने अश्लील हरकत करने वाले अनुसचिव के ख़िलाफ़ शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाई न होने से नाराज़ पीड़ित महिला ने खुद ही यह वीडियो वायरल कर दिया।

उत्तर प्रदेश लखनऊ |लखनऊ सचिवालय के एक अनु सचिव का एक महिला के साथ अश्लीलता करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हैरानी वाली बात यह है कि पीड़ित महिला ने अश्लील हरकत करने वाले अनुसचिव के ख़िलाफ़ शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाई न होने से नाराज़ परेशान पीड़ित महिला ने खुद ही यह वीडियो वायरल कर दिया जिसके बाद लखनऊ सचिवालय में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।  वीडियो वायरल होने के बाद अनुसचिव को गिरफ्तार कर लिया गया है।👇




आपको बता दें कि लखनऊ के हुसैनगंज थाने में 29 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज हुई थी जिसमें कहा गया था कि सचिवालय में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनुसचिव इच्छाराम ने महिला संविदा कर्मी के साथ अश्लील हरकत की और यौन उत्पीड़न किया। इस पर पीड़ित महिला का कहना है कि शिकायत के बाद से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे महिला ने तंग आकर इच्छाराम की अश्लील हरकतों का वीडियो खुद ही बनाकर वायरल किया है।

महिला का कहना है कि वीडियो उसने अनु सचिव से छिपाकर खुद बनाया था, जिसमें आरोपी अनु सचिव उसके साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनु सचिव इच्छाराम यादव महिला के साथ जबरदस्ती करता दिख रहा है। वहीं पीड़िता ने बताया कि इस वीडियो में जो दिख रहा है वो उसके साथ लंबे समय से हो रहा था।

यहां तक की नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर भी इच्छाराम यादव ने महिला का यौन शोषण किया। महिला ने इसकी शिकायत करने के लिए वीडियो बनाई जिससे उसके पास सबूत रहे। महिला ने इच्छाराम के आने से पहले कैमरा छिपा दिया जिससे उसकी हरकतें वीडियो में रिकॉर्ड हुईं और लोगों के सामने आ सकी।

 विधायक के बेटे ने सिर मे गोली मारने के पहले लिखा मेरे मम्मी, पापा और भाई सब अच्छे हैं।👇👇👇👇👇👇http://www.jaibharatexpress.com/2021/11/blog-post_25.html#.YY0wLqU_2cM