जबलपुर कलेक्टर सहित बदले गये अन्य जिलों के कलेक्टर ग्रह मंत्रालय ने जारी किए आदेश - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर कलेक्टर सहित बदले गये अन्य जिलों के कलेक्टर ग्रह मंत्रालय ने जारी किए आदेश


मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा सहित हरदा, रीवा, अलीराजपुर कलेक्टरों के तबादले कर दिए है।




रीवा कलेक्टर इलैयाराजा टी को जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया है।











भोपाल| मध्यप्रदेश सरकार ने चार कलेक्टर समेत आठ अफसरों का तबादला कर दिया है।रीवा कलेक्टर इलैयाराजा टी को जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया है।तो वहीं जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को ऊर्जा विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। अलीराजपुर कलेक्टर मनोज पुष्प रीवा के कलेक्टर बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश उद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी संचालक ऋषि गर्ग को हरदा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

वाणिज्यिक कर के अपर आयुक्त नेहा मीना को नीमच का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं जिला पंचायत इंदौर के मुख्य़ कार्यपालन अधिकारी हिमाशु चंद्र को शहडोल जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है।

ग्वालियर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के एसपी अमित सिंह को भोपाल मुख्यालय अटैच किया गया है। उनकी जगह पर अलीराजपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल को नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।