दीन मोहम्मद उर्फ डी एम मंसूरी पर जबलपुर कलेक्टर ने लगाया एन एस ए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

दीन मोहम्मद उर्फ डी एम मंसूरी पर जबलपुर कलेक्टर ने लगाया एन एस ए


जिला दंडाधिकारी ने भू-माफिया दीन मोहम्मद उर्फ डी एम मंसूरी पर लगाया एन एस ए।



दीन मोहम्मद उर्फ डी एम मंसूरी पर बलात्कार, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के साथ मारपीट जैसै अपराध पंजीबद्ध हैं।




जबलपुर |जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भू-माफिया दीन मोहम्मद उर्फ डी एम मंसूरी को तीन माह के लिये केंद्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध करने के आदेश दिया है। दीन मोहम्मद उर्फ डी एम मंसूरी पर बलात्कार, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने, मारपीट करने जैसे कई गम्भीर अपराध आधारताल थाना में पंजीबद्ध हैं।