मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के फेर बदल स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना की सूची जारी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के फेर बदल स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना की सूची जारी


भोपाल
| मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना की सूची जारी की गई है। जिसमें जबलपुर जिले के अपर कलेक्टर को नगर निगम कमिश्नर के पद का प्रभार दिया गया है। 



मध्य प्रदेश आईएएस ट्रांसफर लिस्ट 


श्रीमती सुरभि गुप्ता - विकअ- सह आयुक्त, हस्तशिल्प एवं हथकरघा मध्य प्रदेश तथा आयुक्त रेशम मध्य प्रदेश भोपाल का अतिरिक्त प्रभार, को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया जाता है। 



श्री विशेष गढ़पाले - प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम भोपाल तथा संचालक सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार, को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ आयुक्त रेशम मध्य प्रदेश भोपाल का अतिरिक्त प्रभार। 



श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव- प्रबंध संचालक, हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम भोपाल तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश खादी तथा ग्राम उद्योग बोर्ड भोपाल को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ आयुक्त हस्तशिल्प एवं हथकरघा मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार। 



श्री शेर सिंह मीणा - अपर कलेक्टर जिला जबलपुर को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ अपर आयुक्त नगर पालिका निगम जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।