तपती गर्मी को देख कलेक्टर ने दिया आदेश, दोपहर 12 बजे के बाद नहीं लगेंगे स्कूल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

तपती गर्मी को देख कलेक्टर ने दिया आदेश, दोपहर 12 बजे के बाद नहीं लगेंगे स्कूल



भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने जिले में संचालित समस्त निजी एवं शासकीय स्कूलों का समय सुबह 07 बजे से 12 बजे तक कर दिया है।


जबलपुर |जिले में संचालित सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों का समय लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बदल दिया गया है। कलेक्टर डॉं इलैया राजा टी ने आदेश जारी किया है जिसमें सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक ही स्कूल लगेंगे। यानि दोपहर की पाली में लगने वाले सभी स्कूलों को बंद करते हुए इन्हें सुबह की पाली में लगाना होगा। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, नवोदय, केन्द्रीय विद्यालयों के लिए यह आदेश जारी हुआ है। इस आदेश के अनुसार अब सभी स्कूलों का संचालन दोपहर 12 बजे तक ही करना होगा। जारी हुए सत्र के अंत तक यानि अप्रैल माह के अंत तक रहेगा। गर्मी की अधिकता को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की दृष्टि से यह आदेश जारी किया है।




जिले में लगातार दिन का तापमान बढ़ रहा है। फिलहाल यह तापमान 35 से 38 डिग्री के पास पहुंच गया है जो आगामी 6 अप्रैल के बाद और बढ़ जाएगा। इसी तापमान को देखते हुए स्कूलों का समय बदला गया है। इस आदेश के बाद दोपहर की पाली में लगने वाले शासकीय स्कूलों का समय बदलेगा। लगभग सभी निजी स्कूलों ने सुबह की पाली का समय कर दिया था। दोपहर में तो धूप इतनी तेज होती है की शरीर में जलन होने लगती है। तेज धूप की वजह से तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी की वजह से कलेक्टर ने स्कूलों का समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।


तापमान 40 डिग्री के आसपास


पिछले तीन दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रह रहा है। तेज धूप के चलते दोपहर के समय सड़कें सूनी रहने लगी हैं। वहीं लोग अपना पूरा शरीर कवर करके बाहर निकल रहे हैं। इधर, भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने जिले में संचालित समस्त निजी एवं शासकीय स्कूलों का समय सुबह 07 बजे से 12 बजे तक कर दिया है। मंगलवार को जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।