अब्दुल रज्जाक के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई 13 करोड़ की 1.15 लाख वर्गफुट शासकीय भूमि देखिए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

अब्दुल रज्जाक के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई 13 करोड़ की 1.15 लाख वर्गफुट शासकीय भूमि देखिए


गुरैयाघाट में अब्दुल रज्जाक के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई 13 करोड़ की 1.15 लाख वर्गफुट शासकीय भूमि।






राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी बेशकीमती भूमि पर कंटीले तार लगाकर बंद कर दिया था रास्ता।



माफिया और अपराधी तत्वों के रसूख को नेस्तनाबूत करने की कार्यवाही लगातार जारी है।



जबलपुर |जिले में माफिया विरोधी अभियान के तहत माफिया और अपराधी तत्वों के रसूख को नेस्तनाबूत करने की कार्यवाही लगातार जारी है । जिला प्रशासन द्वारा आज रांझी तहसील के ग्राम गुरैयाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी करीब 1लाख 15 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि को हिस्ट्री शीटर अब्दुल रज्जाक के अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया है ।




  

        

अब्दुल रज्जाक द्वारा होटल पसरीचा के बाजू में रास्ते की भूमि पर कँटीले तार लगा कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था,कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी के निर्देश पर आज नगर निगम एवं पुलिस के सहयोग से इस शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की गई कार्यवाही में जेसीबी मशीनों से कंटीले तारों की बाड़ को हटा दिया गया।


कार्यवाही रांझी तहसीलदार श्याम नन्दन चंदेले के नेतृत्व में की गई ,श्री चंदेल ने बताया कि अब्दुल रज्जाक के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया आम रास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग 12-ए को सालीबाड़ा गौर से जोड़ता था। उन्होंने बताया कि मुक्त कराई गई शासकीय भूमि की कीमत लगभग 13 करोड़ आंकी गई है।