शासकीय भूमि पर बने अतिक्रमण को प्रशासन ने किया ध्वस्त देखिए Virel Video - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

शासकीय भूमि पर बने अतिक्रमण को प्रशासन ने किया ध्वस्त देखिए Virel Video

मोहनिया में आपराधिक तत्व के अवैध कब्जे से मुक्त कराई 30 लाख रुपये की 3 हजार 600 वर्ग फुट शासकीय भूमि।




भूमि का बाज़ार मूल्य लगभग 30 लाख रुपये आंका गया है, जबकि ध्वस्त किये गये निर्माण की अनुमानित कीमत  10 लाख रुपये है।


जबलपुर |जिला प्रशासन ने आज पुलिस एवं नगर निगम के सहयोग से कार्यवाही कर हत्या के दो , हत्या के प्रयास के दो तथा कुल 14 अपराधों के आरोपी राघव भूषण उर्फ़ मोंटी सोलंकी द्वारा ग्राम मोहनिया में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गये मकान व बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया है।





कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर तहसीलदार रांझी श्याम नन्दन चंदेले के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में 3 हजार 600 वर्गफुट भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है । तहसीलदार रांझी ने बताया कि अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि का बाज़ार मूल्य लगभग 30 लाख रुपये आंका गया है, जबकि ध्वस्त किये गये निर्माण की अनुमानित कीमत  10 लाख रुपये है।शासकीय भूमि से अवैध कब्जे हटाने की इस कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया, सीएसपी रांझी, थाना प्रभारी राँझी भी उपस्थित थे।