गश्‍ती के दौरान लड़ गईं नजरें ड्यूटी के दौरान दारोगा को 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार, रंगे हाथ धरा गए दरोगा जी फिर देखिए VIREL VIDEO - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

गश्‍ती के दौरान लड़ गईं नजरें ड्यूटी के दौरान दारोगा को 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार, रंगे हाथ धरा गए दरोगा जी फिर देखिए VIREL VIDEO

गश्‍ती के दौरान लड़ गईं नजरें ड्यूटी के दौरान दारोगा को 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार, 5 बार भरी मांग तो वीडियो हुआ वायरल




बेगूसराय| बेगूसराय के उत्पाद थाने में कार्यरत बिहार पुलिस के एएसआई का महिला की मांग में सिंदूर भरने का एक वीडियो social media पर तेजी से वायरल हो रहा है,खास बात यह है कि एएसआई सुमंत कुमार शर्मा और महिला पहले से शादीशुदा हैं। दोनों के बच्‍चे भी हैं। मामला सामने आने के बाद उत्‍पाद अधीक्षक ने मामले की जांच का आदेश दिया है।



गश्‍ती के दौरान लड़ गईं नजरें 



जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस का एएसआई सुमंत शर्मा फिलहाल बेगूसराय में उत्‍पाद विभाग में तैनात है। वहीं पर गश्‍ती के दौरान महिला छोटी देवी से उसकी नजदीकी बढ़ी,दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा। छिप-छिपकर दोनों मिलने लगे। छोटी देवी को पहले से दो बच्‍ची है। वह पंचायतनामा बनाकर अपने पति को छोड़कर सुमंत के साथ रहने लगी। दोनों ने वर्ष 2020 में ही लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में शादी रचा ली। बेगूसराय तबादला होने पर दोनों बेगूसराय के सुभाष चौक पर किराए के मकान में रह रहे थे। इस बीच महिला के कुछ रिश्‍तेदारों को भनक लगी,तो वे सभी महिला के घर पहुंच गए। फिर सबके सामने  महिला की मांग में सिंदूर डलवाया और उसका वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। महिला ने कहा, एएसआई की पत्‍नी बनकर खुश है।


इधर महिला छोटी देवी ने बताया कि भगवानपुर थाना में कार्यरत रहने के दौरान सुमन कुमार से उसकी दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों में प्रेम हो गया। वह सुमन के साथ शादी करके खुश है। महिला को पहले से दो बच्चे हैं लेकिन वह पहले पति को छोड़ चुकी है। पंचायत में इसका कागजात भी बनाया गया। इधर सुमन कुमार भी शादीशुदा और चार बच्‍चे का पिता है। बेगूसराय के उत्‍पाद अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच अपने स्‍तर से कर रहें हैं।