पुलिस निरीक्षक से बने कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक इन 5 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पुलिस निरीक्षक से बने कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक इन 5 अधिकारियों को मिली पदोन्नति,


पुलिस निरीक्षक से बने कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक इन 5 अधिकारियों को मिली पदोन्नति।



आसिफ इकबाल,  प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शिव प्रताप सिंह बघेल, मधुर कुमार पटेरिया, विजय अम्भोरे 



पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने जबलपुर में पदस्थ निरीक्षक से कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये अधिकारियों के कंधे से रिबिन हटाया




जबलपुर | पुलिस निरीक्षक से बने कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक इन 5 अधिकारियों को आज पदोन्नति दी गई, इस संबंध में जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया की आज दिनॉक 30-1-23 के जबलपुर जिले में पदस्थ निरीक्षक से कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक बने थाना प्रभारी पाटन आसिफ इकबाल, थाना प्रभारी ओमती  प्रफुल्ल श्रीवास्तव, थाना प्रभारी गोरखपुर शिव प्रताप सिंह बघेल, थाना प्रभारी लार्डगंज मधुर कुमार पटेरिया, थाना प्रभारी पनागर विजय अम्भोरे के कंधो से  रिबिन हटाये गये।






             पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने सभी के कार्यो की प्रशंसा करते हुये कहा कि कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये पॉचों अधिकारी महत्वपूर्ण थानों में पदस्थ थे, सभी ने पदस्थापना के दोरान विवेचना के क्षेत्र एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, कभी भी अपने थाना क्षेत्र में विशेष कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं होने दी, मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप जहॉ भी रहेंगे इसी तरह अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाते रहेंगे।