जबलपुर से मंडला जा रही बस पलटी सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर से मंडला जा रही बस पलटी सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया


जबलपुर से मंडला जा रही बस बस क्रमांक MP 20 PA 0552 सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत बकौरी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई।👇ViralVideos 





मंडला| जबलपुर से मंडला जा रही बस बस क्रमांक MP 20 PA 0552 सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत बकौरी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।👇ViralVideos 



घायलों के नाम 1. प्रियंका मरावी पिता भगत सिंह मरावी उम्र 22 साल निवासी सिंगारपुर,2. फूलकली तेकाम श्यामलाल तेकाम उम्र 29 साल निवासी मवई हाल मुकाम लालपुर,3. दूजा धारवे पति कन्हैया धरवे उम्र 20 वर्ष निवासी हीरापुर, निवास,4. विवेक मरावी पिता लक्ष्मण मरावी उम्र 18 वर्ष निवासी बकौरी


मौके पर पुलिस बल और 108 एंबुलेंस पहुंच चुकी है। बताया गया है कि 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया।हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य आरंभ कर दिया गया। हादसे के कारणों का अ‍भी खुलासा नहीं हुआ है।