पत्रकार ने मंत्री से पूछ लिया सवाल तो पत्रकार की हो गई FIR, फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार देंखे पूछे गये सवाल का VIRALVIDEO - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पत्रकार ने मंत्री से पूछ लिया सवाल तो पत्रकार की हो गई FIR, फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार देंखे पूछे गये सवाल का VIRALVIDEO


पत्रकार ने मंत्री गुलाब देवी से पूछा सवाल तो पत्रकार की हो गई  FIR, फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार 





उत्तर प्रदेश-संभल |उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकार में मंत्री गुलाब देवी के कार्यक्रम में सवाल पूछते एक पत्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक अन्य वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पत्रकार को पुलिसकर्मी रस्सी से बांधकर ले जा रहे हैं, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि मंत्री गुलाब देवी से सवाल पूछने वाले पत्रकार पर मारपीट और कार्यक्रम में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।


उत्तर प्रदेश के संभल में एक पत्रकार को योगी की सरकार में मंत्री गुलाब देवी से सवाल करना भारी पड़ गया. बीजेपी युवा मोर्चा के जिला मंत्री शुभम राघव की शिकायत पर संजय राणा पर मुकदमा दर्ज कर पत्रकार संजय राणा को गिरफ्तार कर लिया गया।



क्या है मामला?


संभल के बुद्धनगर खंडवा गांव में 11 मार्च को माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी चेक डैम के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी. इस दौरान पत्रकार ने मंत्री द्वारा चुनाव पूर्व किए गए वादे की याद दिलाई और पूछा कि आपने जो कहा वो अब तक नहीं हुआ है. गांव में तमाम मूलभूत सुविधाओं की कमी है, वो सब कब पूरा होगा?



इसी दौरान वीडियो में एक दूसरी महिला की आवाज आती है जो संजय राणा से कहती है कि आप समस्या रख रहे हो या अपना प्रचार कर रहे हो।बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ता शुभम राघव नाम की शिकायत पर संजय राणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत FIR दर्ज की गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।



पत्रकार संजय राणा पर पुलिस ने मंत्री गुलाब देवी के सरकारी कार्यक्रम में व्यवधान डालने और बीजेपी नेता से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चंदौसी कोतवाली में केस दर्ज किया है।




UP सरकार में मंत्री गुलाब देवी से विकास पर सवाल पूछने की सजा मिली है। शुक्र रहा कि 'जिंदा' न्याय पालिका ने पत्रकार को जमानत दे दी।