VIDEO: आधे कपड़ों में बिजली कर्मचारियों के पीछे दौड़ी महिला:कुर्की कर सामान ले जा रहे थे कर्मचारी वीडियो हुआ वायरल देखिए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO: आधे कपड़ों में बिजली कर्मचारियों के पीछे दौड़ी महिला:कुर्की कर सामान ले जा रहे थे कर्मचारी वीडियो हुआ वायरल देखिए

आधे कपड़ों में ही बिजली कर्मचारियों के पीछे दौड़ी महिला:कुर्की कर सामान ले जा रहे थे कर्मचारी वीडियो हुआ वायरल 



MP-सागर |मध्यप्रदेश के सागर जिले से शनिवार के दिन एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, बिजली बिल बकाया होने पर कर्मचारी वसूली के लिए बकायादार के घर पहुंचे ,और घर का सामान उठाकर ले जाने लगे, फिर आगे क्या हुआ इस वायरल वीडियो को देखिये।





महिला नहा रही थी। वह आधे ही कपड़ों में कर्मचारियों के पीछे दौड़ पड़ी और गाड़ी में लोड हो रहे अपने सामान को वापस पाने के लिए गिड़गिड़ाने लगी,इस दौरान महिला का किसी ने VIDEO बनाकर वायरल कर दिया। घटना सागर जिले के देवरी में शनिवार की है। इन दिनों जिले में बिजली बिल बकायादारों से बिजली कंपनी वसूली कर रही है। नोटिस जारी करने के बाद भी बिल जमा नहीं करने वालों के घर पहुंचकर सामान की कुर्की की जा रही है। देवरी के कौशल किशोर वार्ड में बिजली कंपनी के कर्मचारी बकाया बिजली बिल की वसूली करने के लिए पहुंचे थे। यहां रेखा अहिरवार के नाम पर 19 हजार 473 रुपए बिल बकाया है।


नोटिस जारी करने के बाद भी बिल जमा नहीं कराने पर कंपनी के कर्मचारी उसकी सास के घर पहुंचे और पलंग समेत दूसरा सामान जब्त कर गाड़ी में रख लिया। सामान की कुर्की होते देख घर में नहा रही महिला आधे कपड़े पहने ही बाहर भागी। कर्मचारियों को सामान जब्त करने से रोका, लेकिन वे नहीं माने और सामान ले जाने लगे। इसके बाद महिला आधे कपड़े पहने ही उनके पीछे दौड़ी। वाहन के पास जाकर सामान वापस लिया।महिला ने बताया कि उसका बेटा और बहू उसे छोड़कर चले गए हैं। वे साथ नहीं रहते हैं। बिजली कनेक्शन बहू रेखा के नाम पर है। इसके बाद महिला का सामान मौके पर ही लौटा दिया गया।