20 साल से लगातार अपराध घटित करने वाले आरोपी पर आज एन.एस.ए. के तहत जारी हुआ वारंट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

20 साल से लगातार अपराध घटित करने वाले आरोपी पर आज एन.एस.ए. के तहत जारी हुआ वारंट

पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषारकांत विद्यार्थी के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने शातिर बदमाश हिमांशु उर्फ कल्लू कोरी  के विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत जारी किया वारंट।




थाना हनुमानताल पुलिस द्वारा शातिर बदमाश हिमांशु उर्फ कल्लू कोरी जिसके विरूद्ध 34 अपराध पंजीबद्ध है को जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर कराया गया केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध 




MP-जबलपुर |20 साल से लगातार अपराध घटित करने वाले आरोपी पर एन.एस.ए. के तहत आज वारंट जारी किया गया, बदमाश पर अवैध वसूली, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, घर में घुसकर मारपीट आदि के 34 अपराध पंजीबद्ध है।इस संबंध में थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी  ने बताया कि हिमांशु उर्फ कल्लू कोरी पिता गौरीशंकर कोरी उम्र 32 वर्ष निवासी सती चौक बड़ी खेरमाई के पास थाना हनुमानताल का एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जो वर्ष 20 से लगातार  अपराध घटित किये जा रहा है।



जिसके विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, घर में घुसकर मारपीट आदि के 34 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर जिला बदर एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही  की गयी, किंतु  आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।



शातिर बदमाश हिमांशु उर्फ कल्लू कोरी के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये  एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश हिमांशु उर्फ कल्लू कोरी को जारी एन.एस.ए. के वारंट में गिरफ्तार कर आज दिनांक 13 अप्रैल 2023 को केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया।