जेल में महिला सहित 44 कैदी HIV संक्रमित, जेल में मचा हड़कंप पढिए यह खबर - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जेल में महिला सहित 44 कैदी HIV संक्रमित, जेल में मचा हड़कंप पढिए यह खबर


हल्द्वानी जेल में महिला सहित 44 कैदी HIV संक्रमित, जेल में मचा हड़कंप जेल में 1,629 पुरुष और 70 महिला कैदी हैं।



Uttarakhand HIV Positive:उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल में बंद 44 कैदी एचआईवी पॉजिटिव निकलने का मामला सामने आया है। इसकी खबर लगते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।उत्तराखंड के हल्द्वानी जेल में 44 कैदी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) पॉजिटिव पाए गए हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के एआरटी केंद्र प्रभारी डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि 44 कैदियों सहित एक महिला कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव है।डॉक्टर के अनुसार एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।


कैदियों के इलाज के बारे में बताते हुए परमजीत सिंह ने कहा कि एचआईवी रोगियों के लिए एक एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र बनाया गया है, जहां संक्रमितों का इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेरी टीम लगातार जेल में कैदियों की जांच कर रही है।डॉ. परमजीत सिंह ने कहा, जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होता है, उनको राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के दिशा-निर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं। सिंह ने कहा कि जेल में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी हैं। इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी कैदियों की नियमित जांच कर रहा है, ताकि एचआईवी संक्रमित कैदियों का समय पर इलाज हो सके।


क्या है एचआईवी ?


एचआईवी एक प्रकार का वायरस है जो कि हमारे इम्यून सिस्टम पर अटैक करता है और उसे कमजोर करता है। यह वायरस इम्यून सिस्टम पर उस समय तक अटैक करता है जब तक व्यक्ति की मौत नहीं हो जाती। एचआईवी का पूरा नाम ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस है। जब कोई व्यक्ति एचआईवी से संक्रमित हो जाता है तो उसका शरीर संक्रमणों और बीमारियों से नहीं लड़ पाता है। एचआईवी वायरस इम्यून सिस्टम के टी सेल्स को नष्ट कर देता है और उनके अन्दर स्वयं की प्रतिकृति बना लेता है, यदि समय रहते एचआईवी वायरस का उपचार न किया जाए तो शरीर में इंफेक्शन बढ़ने लगते हैं और ये एड्स का कारण बन सकता है।