62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इन पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को जबलपुर SP के द्वारा दी गई भावभीनी विदाई देखिए - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इन पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को जबलपुर SP के द्वारा दी गई भावभीनी विदाई देखिए

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 27 पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई।






पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी ने कहा कि आप सभी की 34 से 41 साल तक की सेवा अवधी शानदार यादगार एवं बेदाग रही, जिस कारण आप आरक्षक के पद से भर्ती होकर आज प्रधान आरक्षक,सहायक उप निरीक्षक/उप निरीक्षक /निरीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हो रहे हैं।


MP - जबलपुर |62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इन पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को जबलपुर SP के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई, एसपी ने इनके सफल कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा की आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा,बता दें की आज दिनॉक 30-06-2023 को शाम 05 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार सोनी थाना प्रभारी कैंट,  मुख्य लिपिक श्री सुरेन्द्र कुमार भारतीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उप निरीक्षक (एम) श्री प्रमोद शंकर प्यासी पुलिस अधीक्षक कार्यालय , उप निरीक्षक श्री रामदीन रघुवंशी थाना ओमती,  कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री रमाकांत पाण्डेय थाना बरेला, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री निरंजन प्रसाद सोनी थाना सिहोरा, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री ललित कुमार गर्ग थाना मझोली, सहायक उप निरीक्षक श्री हरिमणी शर्मा थाना रांझी, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री सुरजीत सिंह पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री सोबरन सिंह  थाना मदनमहल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रामकेश कटियार थाना बेलबाग, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री विन्दकिशोर  मिश्रा थाना लार्डगंज, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री कन्छेदीलाल पटेल थाना गोरखपुर,  कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रमेश कुमार कोल थाना गोरखपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री बसंत कुमार पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री मलिक राम दुबे थाना बरगी, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री कृष्ण कुमार दुबे थाना हनुमानताल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रामदास पटेल थाना अधारताल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री राजाबाबू खटीक पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक श्री ओमप्रकाश पटेल पुलिस लाईन , प्रधान आरक्षक श्री मोहन सिंह राजपूत पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक श्री अनूप कुमार वर्मा पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक श्री विजय कुमार प्यासी पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद डेहरिया थाना रांझी, प्रधान आरक्षक मोह. अफाक कुरैशी थाना पनागर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री राजकुमार दुबे पनागर, महिला आरक्षक श्रीमति निशा खरे पुलिस लाईनको पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं पुलिस पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह तथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री जय प्रकाश आर्य, की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।



पुलिस अधीक्षक जबलपुर  तुषार कांत विद्यार्थी  (भा.पु.से.) ने कहा कि आप सभी ने 34 से 41 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही जिस कारण आप आरक्षक के पद से भर्ती होकर आज प्रधान आरक्षक/सहायक उप निरीक्षक/उप निरीक्षक /निरीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हो रहे हैं। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।