जबलपुर : लगभग 23 लाख रुपए के गुम हुए मोबाइल शुक्रवार को पुलिस ने 171 लोगों को लौटाए, इन सभी मोबाइल धारकों के मोबाइल गिर गए थे या चोरी हो गए थे, देखें VIDEO - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर : लगभग 23 लाख रुपए के गुम हुए मोबाइल शुक्रवार को पुलिस ने 171 लोगों को लौटाए, इन सभी मोबाइल धारकों के मोबाइल गिर गए थे या चोरी हो गए थे, देखें VIDEO

गुम हुए मोबाईल के साथ खुशी लौटाने का एक प्रयास।





पुलिस अधीक्षक जबलपुर  तुषार कांत विद्यार्थी ने आम नागरिकों से अपील की है कि गुमें हुए मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में करते हुए उस शिकायत की छाया प्रति एवं मोबाईल बिल की छायाप्रति को सायबर सेल जबलपुर के हैल्प लाईन नम्बर 7587616100 पर भेजें ताकि गुम हुए मोबाईल का शीघ्रता से पता करवाया जाकर सम्बंधित मोबाईल धारक को वापस किया जा सके।




MP -जबलपुर | जबलपुर में आज 171 गुम हुए मोबाइल को घंटाघर स्थित कंट्रोल रूम में लौटया गया। इस दौरान मोबाईल धारकों को  एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने मोबाइल सौंपा। मोबाइल मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे, जबलपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन हर्ष चलाया जा रहा है, जिसके तहत यूजर्स के गुम हुए मोबाइल को साइबर सेल के द्वारा ट्रेस कर खोजा जाता है और यूजर्स को वापस लौटने का काम किया जाता है।


वर्ष 2023 कें द्वितीय चरण में आज दिनाँक 15/09/2023 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा सायबर सेल के द्वारा तलाशे गये 171 गुम मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग रूपये 23 लाख रूपये है, मोबाईल धारक जिनमें कई छात्र/छात्रायें एवं किसान तथा व्यापारी थे, को वापस किये गये।


इसके अतिरिक्त सायबर फ्रॉड संबंधी प्राप्त विभिन्न शिकायतों में वर्ष 2023 में अब तक लगभग 31 लाख 30 हजार 159 रूपये आवेदकों को वापस कराये गये है।इसके साथ ही सायबर सेल जबलपुर द्वारा लगातार सायबर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित कर  स्कूल/कॉलेज के छात्र/छात्राओं एवं संस्थानों में सायबर संबंधी आपराधो से बचने के उपायो से अवगत कराया जा रहा है। 



उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 कें प्रथम चरण में दिनाँक 21/04/2023 को  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विधार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सायबर सेल के द्वारा तलाशे गये 333 गुम मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग रूपये 50 लाख रूपये है, मोबाईल धारकों को वापस किये गये हैं।



पुलिस अधीक्षक जबलपुर  तुषार कांत विद्यार्थी ने आम नागरिकों से अपील की है कि गुमें हुए मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में करते हुए उस शिकायत की छाया प्रति एवं मोबाईल बिल की छायाप्रति को सायबर सेल जबलपुर के हैल्प लाईन नम्बर 7587616100 पर भेजें ताकि गुम हुए मोबाईल का शीघ्रता से पता करवाया जाकर सम्बंधित मोबाईल धारक को वापस किया जा सके।

 

 उल्लेखनीय भूमिका- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) समर वर्मा तथा प्रभारी सायबर सेल उप निरीक्षक नीरज सिंह नेगी के मार्ग निर्देशन में गुम हुए मोबाईल की तलाश करने में सायबर सेल के अमित पटेल, आरक्षक राजा अजिताय मिश्रा, दुर्गेश दुबे, सौरभ शुक्ला, नवनीत चक्रवर्ती, अभिषेक मिश्रा, भगवान सिंह, अभिदीप भट्टाचार्य, कृष्ण चंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, अरविन्द सूर्यवंशी, मनोज चौधरी, जितेन्द्र, अनिल सिंह, अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर  तुषार कान्त विधार्थी (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की हैं।