CM शिवराज का बड़ा ऐलान, अतिथि विद्वानों को मिलेगा 50 हजार रुपए वेतन, भर्ती में 25% रिजर्वेशन,शासकीय सेवकों के समान अवकाश की सुविधा देखिए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

CM शिवराज का बड़ा ऐलान, अतिथि विद्वानों को मिलेगा 50 हजार रुपए वेतन, भर्ती में 25% रिजर्वेशन,शासकीय सेवकों के समान अवकाश की सुविधा देखिए

अतिथि विद्वानों एवं अतिथि व्याख्याताओं की पंचायत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणाएं सभी शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वानों को कार्यदिवस की बजाय मासिक वेतन दिया जाएगा और वह 50 हजार रुपये तक होगा। शासकीय सेवकों के समान अवकाश की सुविधा भी मिलेगी। एक अकादमिक सत्र में अपने महाविद्यालय के स्थान पर आप जो चाहेंगे आपके आसपास महाविद्यालय में स्थानांतरण की सुविधा भी दी जाएगी। फालेन आउट अतिथि विद्वानों को भी फिर से रिक्त पदों पर आमंत्रित देंगे।



MP-भोपाल |मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर वर्ग के लिए अपना खजाना खोल दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर अतिथि विद्वानों और अतिथि व्याख्याताओं की महापंचायत बुलाई। इसमें अतिथि विद्वानों के लिए कई घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि अब अतिथि विद्वानों को अब घंटे के हिसाब नहीं बल्कि मासिक वेतन दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत में एलान किया कि सभी शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वानों को कार्यदिवस की बजाय मासिक वेतन दिया जाएगा और वह 50 हजार रुपए तक होगा। आईटीआई वाले अतिथि व्याख्याताओं के लिए भी यह व्यवस्था लागू होगी। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवकों के समान अवकाश की सुविधा भी मिलेगी। एक अकादमिक सत्र में अपने महाविद्यालय के स्थान पर आप जो चाहेंगे आपके आसपास महाविद्यालय में स्थानांतरण की सुविधा भी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि फालेन आउट अतिथि विद्वानों को भी फिर से रिक्त पदों पर आमंत्रित करेंगे।

25 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएंगे 

सीएम ने कहा कि अतिथि विद्वानों को व्याख्याताओं के लिए पीएससी की परीक्षा में संशोधित कर 25 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएंगे। अतिथि विद्वानों को अभी प्रतिवर्ष चार और अधिकतम 20 अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। ओर पेपर 900 नंबर का होता है। इसको बढ़ाकर अधिकतम 10 प्रतिशत तक अंक दिए जाएंगे। इसकी व्यवस्था की जाएगी। 


अतिथि विद्वानों को बाहर नहीं किया जाएगा 

सीएम ने कहा कि अब कोई भी अतिथि विद्वान, व्याख्याता जो लगातार पढ़ाने का कार्य कर रहा है, उसका बाहर नहीं किया जाएगा। हम यह व्यवस्था बनाएंगे कि फालेन आउट की नौबत न आए, हम लगातार कार्य करते रहं। आईटीआई अतिथि प्रवक्ताओं को मानदेय बढ़ाकर 20 हजार किया जाएगा।