62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पुलिस कर्मचारियों एंव अधिकारियों को आज जबलपुर SP आदित्य प्रताप सिंह के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई देखिए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पुलिस कर्मचारियों एंव अधिकारियों को आज जबलपुर SP आदित्य प्रताप सिंह के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई देखिए

SP जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि आप सभी कीे 31 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानदार  यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।





MP -जबलपुर |62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पुलिस कर्मचारियों एंव अधिकारियों को आज जबलपुर SP आदित्य प्रताप सिंह के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई, और उनके द्वारा ये आश्वासन भी दिया गया की यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।




बता दें की आज दिनॉक 31-10-2023 को शाम 5 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री विनोद कुमार परोहा, कार्यवाहक निरीक्षक श्री कमलेश शुक्ला पुलिस लाईन, उप निरीक्षक श्री यदुवंश प्रसाद मिश्रा थाना माढोताल, सहायक उप निरीक्षक सुखलाल अहिरवार, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री राममित्र त्रिपाठी थाना गोहलपुर को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया  तथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री जय प्रकाश आर्य, की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।


पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि आप सभी कीे 31 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।