MP कांग्रेस की दूसरी सूची हुई जारी, 88 नामों का किया ऐलान, 3 सीटों पर बदले प्रत्याशी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

MP कांग्रेस की दूसरी सूची हुई जारी, 88 नामों का किया ऐलान, 3 सीटों पर बदले प्रत्याशी


कांग्रेस ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा- बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ... सभी उम्मीदवारों को प्रचंड जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं।



जबलपुर : कैंट से अभिषेक चिंटू चौकसे व पनागर विधानसभा से राजेश पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।


MP-भोपाल| मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार देर रात  88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें तीन सीटों पर उम्मीदवारों को रिप्लेस किया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग है।और इसके 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।


3 सीटों पर बदले गए प्रत्याशी


घोषित 88 सीटों में से 3 पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी बदले हैं जिसमें दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती को टिकट दिया गया है। पिछोर से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी को मैदान उतारा गया है वहीं गोटेगांव से शेखर चौधरी की जगह नर्मदा प्रसाद प्रजापति को टिकट दिया है।


कांग्रेस ने भोपाल की चारों विधानसभा सीटों  पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया,भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट पर विधायक पीसी शर्मा, उत्तर सीट पर आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील, हुजूर में पूर्व प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी और गोविंदपुरा में दिग्विजय सिंह समर्थक रविंद्र साहू को प्रत्याशी बनाया है। खातेगांव से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले दीपक जोशी पर भरोसा जताया है। इंदौर में तीन नंबर से पिंटू जोशी, इंदौर में पांच नंबर से सत्यनारायण पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।


कांग्रेस ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा- बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ... सभी उम्मीदवारों को प्रचंड जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं। वहीं मध्य प्रदेश राज्य इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने एक्स पर कहा- कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार केवल विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, वरन मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं।