आदित्य प्रताप सिंह को जबलपुर, असित यादव को भिंड जिले का SP बनाया गया - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

आदित्य प्रताप सिंह को जबलपुर, असित यादव को भिंड जिले का SP बनाया गया

                 आदित्य प्रताप सिंह



2011 बैच के आईपीएस आदित्य प्रताप सिंह हरदा और धार जिले में भी एसपी रह चुके हैं। इसके बाद वे सेनानी 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल में पदस्थ रहे।



MP -जबलपुर | राज्य शासन ने आज जबलपुर और भिंड में नए एसपी पदस्थ कर दिए हैं। भारतीय पुलिस सेवा के 2011 बैच के अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह सेनानी 23 सी वाहिनी विसबल भोपाल को SP जबलपुर बनाया गया है। इसी प्रकार भारतीय पुलिस सेवा के इसी बैच के अधिकारी पांचवी वाहिनी विसबल मुरैना के सेनानी असित यादव को SP भिंड पदस्थ किया गया है।

                     असित यादव




2011 बैच के आईपीएस आदित्य प्रताप सिंह हरदा और धार जिले में भी एसपी रह चुके हैं। इसके बाद वे सेनानी 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल में पदस्थ रहे,असित यादव भी 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वे उमरिया और बालाघाट जिले में एसपी रह चुके हैं।



चुनाव आयोग ने हटाए थे दोनों ही जिलों के SP


जबलपुर और भिंड जिले में पदस्थ एसपी को चुनाव आयोग के निर्देश पर गृह विभाग ने बुधवार रात जारी आदेश में हटाया था। जबलपुर में पदस्थ रहे तुषारकांत विद्यार्थी और भिंड में पदस्थ रहे मनीष खत्री को उनके कार्यकाल के बैकग्राउंड और शिकायत के आधार पर हटाया गया था।