भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद जबलपुर SP और भिंड एसपी मनीष खत्री को हटाया गया। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद जबलपुर SP और भिंड एसपी मनीष खत्री को हटाया गया।


जबलपुर में करीब 6 माह पहले पदस्थ हुए एसपी तुषारकांत विद्यार्थी का आज ट्रांसफर पुलिस मुख्यालय कर दिया गया है उन्हे सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है।


MP-जबलपुर |मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब प्रशासनिक फेर बदल भी शुरू हो चुके हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश में विधानसभा के मद्देनजर आचार संहिता लगने के बाद पहली कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने दो जिलों के एसपी हटाए है, जबलपुर और भिंड एसपी को हटाया गया है, जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी को हटाकर PHQ पदस्थ किया गया, वही भिंड एसपी मनीष खत्री को हटाकर PHQ पदस्थ किया गया, चुनाव आयोग के निर्देश पर दोनों एसपी हटाए गए है।




भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में भिंड और जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है आधिकारिक जानकारी के अनुसार जबलपुर के पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी का तबादला कर उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।



भिंड एसपी का हुआ ट्रांसफर



भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद मध्य प्रदेश में यह पहला प्रशासनिक फ़ेर बदल हुआ है। पुलिस महकमें के दो पुलिस अधीक्षकों के अचानक हुए तबादले के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। माना जा रहा है कि जल्द ही चुनाव आयोग अन्य जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण कर सकता है।