MP में नए मंत्रिमंडल में 28 की शपथ, किसको क्या मिली जिम्मेदारी ? देखिए - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

MP में नए मंत्रिमंडल में 28 की शपथ, किसको क्या मिली जिम्मेदारी ? देखिए

मध्य प्रदेश में बीते महीने हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 230 में से 163 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ 66 सीटों पर ही जीत पाई. इसके बाद बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री और राजेंद्र शुक्ला-जगदीश देवड़ा को उपमुख्यमंत्री बनाया था।




MP -भोपाल |मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें से 18 विधायकों को कैबिनेट और 10 विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। 28 मंत्रियों में 7 सामान्य वर्ग से, 11 ओबीसी वर्ग से, 6 एससी वर्ग से और 4 एसटी वर्ग से हैं।


मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में सोमवार को 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया था. मध्य प्रदेश में बीते महीने हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 230 में से 163 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ 66 सीटों पर ही जीत पाई....उसके बाद बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया और उनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाया है।



सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों की पूरी लिस्ट




1. कैलाश विजयवर्गीय 

2. प्रहलाद पटेल 

3. राकेश सिंह 

4. विश्वास सारंग 

5. प्रदुम्न सिंह तोमर 

6. तुलसी सिलावट 

7. ऐदल सिंह कंसाना 

8. कुं.विजय शाह 

9. निर्मला भूरिया 

10. संपतिया उईके 

11. गोविंद सिंह राजपूत 

12. करण सिंह वर्मा 

13. इंदर सिंह परमार 

14. राव उदयप्रताप सिंह 

15. नारायण कुशवाह 

16. नागर सिंह चौहान 

17. चैतन्य कश्यप 

18. राकेश शुक्ला 



राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) 


19-कृष्णा गौर 

20-धर्मेंद्र लोधी 

21-दिलीप जायसवाल 

22-गौतम टेटवाल 

23- लखन पटेल 

24- नारायण पवार


राज्यमंत्री  


25-राधा सिंह 

26-प्रतिमा बागरी 

27-दिलीप अहिरवार 

28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल


अभी भी मंत्रियों के 4 पद खाली


प्रावधान के मुताबिक मध्यप्रदेश में 35 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें से 28 मंत्रियों ने सोमवार को शपथ ली। जबकि एक मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम पहले ही शपथ ले चुके हैं। इस तरह कुल 31 मंत्री बन चुके हैं। ऐसे में अभी 4 मंत्री और बनाए जा सकते हैं।


मध्य प्रदेश में 28 मंत्रियों में से 12 ओबीसी कोटे से बने मंत्री


मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में जिन 28 मंत्रियों ने सोमवार को शपथ ली. उनमें से 12 मंत्री ओबीसी कोटे से हैं. इसके अलावा जनरल कैटेगरी से 7, अनुसूचित जाति (SC) से 5 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

 

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली हैं. इनमें से 18 कैबिनेट मंत्री हैं. कैलाश विजयवर्गीय, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और विश्वास सारंग को कैबिनेट में जगह मिली है।


मध्य प्रदेश कैबिनेट में अभी तक ये विधायक ले चुके हैं शपथ


मध्य प्रदेश कैबिनेट में अभी तक कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह, कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चेतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार, धर्मेंद्र लोधी और प्रद्युम्न सिंह तोमर पद एवं गोपनीयता की शपथ ले चुके हैं।