आज 1 जनवरी 2024 से LPG सिलेंडर के दाम घटे: कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आज मामूली बदलाव किया गया है, देखें कहां कितना हुआ सस्ता - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

आज 1 जनवरी 2024 से LPG सिलेंडर के दाम घटे: कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आज मामूली बदलाव किया गया है, देखें कहां कितना हुआ सस्ता

पेट्रोलियम कंपनियों ने आज एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर के दाम में कटौती का गिफ्ट दिया है। एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज जारी हुए हैं।




 


नई दिल्ली |LPG Price 1  January 2024: आज से वर्ष 2024 शुरू हो गया है। महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमत अपडेट होती है। उम्मीद की जा रही थी कि नए साल पर सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई। इंडेन ऑयल ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। आपको बता दें कि आज कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है।


ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत को अपडेट कर दिया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आई कटौती एक तरह से नया साल का तोहफा है।


राजधानी दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर की कीमत 1755.50 रुपये है, वहीं कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1869.00 रुपये है। आज देशभर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत केवल 1.50 रुपये कम की गई है। मुंबई में आज कमर्शियल सिलेंडर 1708.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, चेन्नई में 1924.50 रुपये में मिलेगा।



घरेलू सिलेंडर के दाम


घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में सिलेंडर 903 रुपये में मिल रहा है। इंडियन ऑयल वेबसाइट के अनुसार आखिरी बार इनकी कीमतों को 30 अगस्त 2023 को सिलेंडर के दाम में कटौती है।