रंगे हाथ धरा गये ASI साहब फिर क्या भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

रंगे हाथ धरा गये ASI साहब फिर क्या भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


लोकायुक्त ने शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है। लोकायुक्त अधिकारियों की माने तो छोला थाना के सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह दांगी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।






MP-भोपाल |मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए ASI संतोष सिंह दांगी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत 8 फरवरी को लोकायुक्त एसपी भोपाल से की थी. फिलहाल, लोकायुक्त की टीम द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है. ये मामला कियोस्क सेंटर से जुड़ा हुआ है।

10 हजार रुपयों की मांग की थी

डीएसपी संजय शुक्ला की टीम ने यह कार्रवाई की है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी  ASI संतोष सिंह दांगी ने शिकायतकर्ता से काम कराने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी. लेकिन आवेदक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी. जिसके बाद लोकायुक्त ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई  संतोष दांगी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एएसआई संतोष दांगी भोपाल के छोला थाने में पदस्थ हैं. उनके खिलाफ पहले भी रिश्वतखोरी की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।



जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल भानपुर विदिशा रोड गीता नगर निवासी हेमंत कुमार ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया था.  शिकायत की गई थी कि एएसआई संतोष दांगी उनके खिलाफ झूठी शिकायत की जांच करने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे. हेमंत ने बताया कि वह बैंकिंग कियोस्क चलाता था. जिसे जून 2023 में बंद कर दिया।


आवेदन में हेमंत कुमार ने बताया कि संतोष कुमार दांगी जांच को दबाने के लिए उनसे 50 हजार रुपये की मांग कर रहे है.... शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की कार्रवाई की. इसमें एएसआई संतोष कुमार दांगी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।