सेक्स की गोलियां खाकर दूल्हे ने मनाई सुहागरात फिर... एक हफ़्ते बाद दुल्हन की अस्पताल में हो गई मौत : देखिए मृतिका की भाभी का ये बयान - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

सेक्स की गोलियां खाकर दूल्हे ने मनाई सुहागरात फिर... एक हफ़्ते बाद दुल्हन की अस्पताल में हो गई मौत : देखिए मृतिका की भाभी का ये बयान


सेक्स वर्धक गोलियां खाकर दूल्हे ने मनाई सुहागरात, हवस के चक्कर में पत्नी को किया जख्मी,अगले ही दिन से दुल्हन की तबीयत ख़राब होनी शुरू हुई, एक हफ़्ते बाद दुल्हन की अस्पताल में मौत हो गई।

 देखिए मृतिका की भाभी का ये बयान 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻






उत्तर प्रदेश-हमीरपुर |उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां शादी के 7 दिन बाद ही दुल्हन को पति की हैवानियत का शिकार होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पति ने सेक्सवर्धक गोलियां खाकर पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाए... जिसके चलते पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई और उसे इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।


डॉक्टर के अनुसार, महिला की हालत गैंगरेप पीड़िता से भी ज्यादा खराब थी। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। दुल्हन के भाई ने दूल्हे सहित ससुराल वालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। बता दें कि 4 फरवरी को दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल आई थी।


मामले में मृतिका की भाभी का कहना है कि 7 फरवरी को वह अपने पति संग एक वैवाहिक कार्यक्रम में कानपुर गई। इस बीच ननंद के ससुराल से फोन आया और उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी छुपाकर शादी कराई है। उसे उल्टियां हो रही है। वो शादी छोड़कर उरई अपनी ननंद को देखने पहुंची जिसके बाद उन्होंने ननद को कानपुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार हुआ पर आराम नहीं मिला।

मृतिका की भाभी के अनुसार, जब उसने ननद से जोर देकर पूछा तो उसने बताया कि पति ने उसके साथ सेक्सवर्धक गोलियां खाकर संबंध बनाए। जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ी। फिर युवती को गायनोकोलॉजिस्ट को दिखाया गया। चेकअप के बाद गायनोकोलॉजिस्ट ने कहा कि युवती के साथ ऐसे संबंध बनाए गए हैं। जैसे गैंगरेप किया गया हो। क्योंकि उसे अंदरूनी जख्म हुए है।


वहीं दूसरी तरफ इस मामले में थाने के इंस्पेक्टर अनूप सिंह का कहना है कि ये घटना उरई जिला जालौन में हुई। FIR उसी थाने में दर्ज होगी। अगर हमें एप्लिकेशन मिलती है तो हम उस पर कार्रवाई के लिए उरई भेज देंगे।