आ गई BJP की पहली लिस्ट: मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का हुआ ऐलान देखिए - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

आ गई BJP की पहली लिस्ट: मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का हुआ ऐलान देखिए

मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर प्रत्याशियों का हुआ ऐलान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से टिकट तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से दिया टिकट




जबलपुर से नया चेहरा आशीष (गोंटिया) दुबे को पार्टी ने पहली बार लोकसभा चुनाव की टिकट दी है. आशीष गोंटिया अपने राजनीतिक जीवन का पहला चुनाव लड़ने जा रहे हैं।




यहां से पिछले चार बार के चुनाव में राकेश सिंह बीजेपी की टिकट पर चुनाव जीतते आ रहे थे. लेकिन, विधानसभा के चुनाव में राकेश सिंह विधायक और MP सरकार में मंत्री बनाए गए है,अब राकेश सिंह की जगह पर पार्टी ने इस बार बिल्कुल नया चेहरा प्रदेश महामंत्री आशीष गोंटिया दुबे को मैदान में उतारा है।



MP- भोपाल | बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है.बता दें कि पार्टी ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से टिकट दिया है, तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से चुनाव लड़ेंगे।


इंदौर, उज्जैन, धार, बालाघाट, छिंदवाड़ा सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं।


बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का भोपाल से टिकट काट दिया है. उम्मीदवारों की पहली सूची में उनका नाम नहीं है. आलोक शर्मा को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जगह भोपाल से टिकट दिया गया है. प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2019 में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को मात दी थी।

यहां देखें पूरी लिस्ट


 मप्र लोकसभा के लिए जारी नामों की सूची


भोपाल - आलोक शर्मा

मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर

भिंड - संध्या राय

ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाहा

गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया

सागर- श्रीमती लता वानखेड़े

टीकमगढ़ - वीरेंद्र खटीक

दमोह - राहुल लोधी

खजुराहो - वीडी शर्मा

सतना - गणेश सिंह

रीवा - जर्नादन मिश्र

सीधी - डा राजेश मिश्रा

शहडोल - हिमाद्री सिंह

जबलपुर - आशीष दुबे

मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते

होशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरी

विदिशा - शिवराज सिंह चौहान

देवास - महेंद्र सिंह सोलंकी

मंदसौर - सुधीर गुप्ता

रतलाम - अनिता चौहान

खरगोन- गजेंद्र पटेल

खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल

बैतुल - दुर्गादास उइके