वर्षो से फरार चल रहे शातिर ईनामी बदमाश किस्सू उर्फ किशोर तिवारी जो की जघन्य हत्याकांड दुर्दांत अपराधी है उसे पुलिस ने आज धर दबोचा है देखिए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

वर्षो से फरार चल रहे शातिर ईनामी बदमाश किस्सू उर्फ किशोर तिवारी जो की जघन्य हत्याकांड दुर्दांत अपराधी है उसे पुलिस ने आज धर दबोचा है देखिए

मध्यप्रदेश में  22 मर्डर केस के मोस्ट वांटेड अपराधी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी को अयोध्या रामलला के दर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है.जमानत मिलने के बाद फरार इस आरोपी पर पुलिस ने 35 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।




मोस्ट वांटेड अपराधी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी को अयोध्या रामलला के दर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है देखिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻






जबलपुर
-MP
|वर्षो से फरार चल रहे शातिर ईनामी बदमाश किस्सू उर्फ किशोर तिवारी जो की जघन्य हत्याकांड दुर्दांत अपराधी है उसे आज कटनी पुलिस के द्वारा अयोध्या रामलला के दर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है...जमानत मिलने के बाद फरार इस आरोपी पर पुलिस ने 35 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। 

बता दें की कटनी में कोतवाली थाने में दर्ज अपहरण कर हत्या करने के बाद शव को चूना भट्टी में जलाने के मामले में फरार कुख्यात बदमाश किस्सू उर्फ किशोर तिवारी की गिरफ्तारी के लिए SP आदित्य प्रताप सिंह ने 10 हजार के इनाम की घोषणा की थी, और पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह द्वारा 25,000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये ) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गयी थी,न्यायालय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थाई वारंट जारी किया गया था।



कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1985 में थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति का अपहरण किया गया था और उसकी हत्या के बाद लाश को चूना भट्टी में जला दिया गया था। मामले में कोतवाली थाने में आरोपी किस्सू तिवारी के खिलाफ अपहरण हत्या व साक्ष्य छिपाने व आपराधिक षडयंत्र की धाराओं कें तहत प्रकरण दर्ज किया था। उक्त मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को वर्ष 2015 में गिरफ्तार किया था जिसके बाद वर्ष 2022 में आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया था.... उसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए स्थायी वारंट भी जारी किया गया था।


उल्लेखनीय है कि मान्नीय न्यायालय द्वारा अपराध क्रमांक 295/85 धारा 364, 365, 302, 201, 120बी,34 भादवि के प्रकरण में आरोपी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी पिता गोवर्धन तिवारी उम्र 61 वर्ष निवासी हीरागंज कटनी का दिनॉक  4-3-2022 को गैरम्यादी वारंट जारी किया गया था...फरार वारंटी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी के विरूद्ध जारी गैरम्यादी वारंट की तामीली के लगातार प्रयास किये गये थे,और  किस्सू उर्फ किशोर तिवारी सकूनत से लगातार फरार चल रहा था जिसे आज कटनी पुलिस के द्वाराअयोध्या रामलला के दर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है।