मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा बढ़ाया DA 46% से बढ़ाकर किया 50% ,1 जनवरी 2024 से होगा लागू - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा बढ़ाया DA 46% से बढ़ाकर किया 50% ,1 जनवरी 2024 से होगा लागू

मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को राज्य कर्मचारियों के लिए उन्हें मिलने वाले महंगाई भत्ते DA में 4 फीसदी का इजाफा किया है. डीए में ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से लागू होगी





अब तक कर्मचारियों को 46 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा था, जो इस इजाफे के साथ बढ़कर 50 फीसदी हो गया है।




MP - भोपाल | मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें मिलने वाले महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है. इसके बाद अब उनका डीए बढ़कर 50 फीसदी हो गया है।इस इजाफे के बाद उन्हें मिलने वाला महंगाई भत्ता अब 50 फीसदी हो गया है और इस बढ़ोतरी के चलते कर्मचारियों के हाथ में ज्यादा सैलरी आएगी।


सैलरी में इजाफे का ये कैलकुलेशन


अब बात करते हैं कि सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में 4 फीसदी के इजाफे के बाद कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा? तो कैलकुलेशन के मुताबिक, किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 55,200 रुपये है, तो फिलहाल 46% के हिसाब से उन्हें मिलने वाला महंगाई भत्ता 25,392 रुपये होता है. वहीं अब जबकि सरकार की ओर से ये 50% कर दिया गया है, तो फिर महंगाई भत्ता बढ़कर 27,600 रुपये हो जाएगा. यानी कर्मचारियों का वेतन 2208 रुपये बढ़ जाएगा।


7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों का फायदा

कर्मचारियों के हाथ में आने वाली सैलरी में महंगाई भत्ते का अहम रोल होता है. ऐसे में इसमें ताजा इजाफे के बाद अब उनके हाथ में बढ़कर सैलरी आएगी. सरकार के इस फैसले से मध्य प्रदेश में काम करने वाले करीब 7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा. बता दें कि बीते दिनों केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था. इसके बाद कई राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है।