क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की संयुक्त कार्यवाही, 3 बदमाश : हिमांशु कोरी उर्फ कल्लू कोरी, अफसर अली ,शिवा सोनकर को फायर आर्म्स सहित धर दबोचा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की संयुक्त कार्यवाही, 3 बदमाश : हिमांशु कोरी उर्फ कल्लू कोरी, अफसर अली ,शिवा सोनकर को फायर आर्म्स सहित धर दबोचा

क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की संयुक्त कार्यवाही, 3 बदमाश : हिमांशु कोरी उर्फ कल्लू कोरी, अफसर अली ,शिवा सोनकर फायर आर्म्स सहित पकड़े गये




1- हिमांशु कोरी उर्फ कल्लू कोरी उम्र 36 साल निवासी सती चौक बडी खेरमाई थाना हनुमानताल

2- अफसर अली उम्र 38 साल निवासी नसीमाबाद चारखंबा थाना हनुमानताल

3- शिवा सोनकर उम्र 26 साल निवासी  वंशकार मोहल्ला थाना बेलबाग 

2 पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 1 एयर गन, 6 कारतूस तथा कार जप्त


  

क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की टीम द्वारा 3 आरोपियेां को  2 पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 1 एयर गन, 6 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।


MP - जबलपुर |विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की पुलिस ने मिलकर  3 बदमाश हिमांशु कोरी उर्फ कल्लू कोरी,अफसर अली,शिवा सोनकर को फायर आर्म्स सहित धर दबोचा है... इस सबंध में थाना प्रभारी हनुमानताल धीरज राज ने बताया कि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सिद्धबाबा रोड फकीरचंद्र अखाडा के पास एक कार जिसमें कुछ व्यक्ति बैठे हैं जो संदिग्ध लग रहे हैं सम्भवतः अपने पास अवैध हथियार भी रखे हुये हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं थाना हनुमानतल पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी, सिद्धबाबा रोड फकीरचंद्र अखाडा के सामने गली में एक सफेद रंग की कार खड़ी दिखी जिसमें कुछ व्यक्ति संदिग्ध हालत में बैठे हुये थे, कार को घेराबंदी कर चैक किया गया, कार की आगे की सीट पर बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम हिमांशु कोरी उर्फ कल्लू कोरी उम्र 36 साल निवासी सती चौक बडी खेरमाई थाना हनुमानताल एवं कार की अगली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अफसर अली उम्र 38 साल निवासी नसीमाबाद चारखंबा थाना हनुमानताल एवं कार की पीछे की सीट में बैठे व्यक्ति ने शिवा सोनकर उम्र 26 साल निवासी  वंशकार मोहल्ला थाना बेलबाग बताया,जिनकी तलाशी लेेने पर हिमांशु कोरी उर्फ कल्लू अपने कमर में दाहिने तरफ देशी पिस्टल खोसे मिला जिसकी मैग्जीन के अंदर 03 कारतूस लोड मिले, अफसर अली कमर में दाहिने तरफ एक देशी पिस्टल खोसे मिला जिसकी मैग्जीन के अंदर 02 कारतूस  लोड होना पाये गये तथा शिवा सोनकर हाथ  में एक एयरगन पकडे  एवं कमर में दाहिने तरफ एक देशी रिवाल्वर खोसे तथा पेन्ट की दाहिने जेब में एक देशी पिस्टल की मैगजीन जिसमें एक कारतूस लोड था रखे मिला।


आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 1 एयर गन तथा 3 मैग्जीन, 6 कारतूस एवं बिना नम्बर की शिफ्ट कार जब्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी हिमांशू कोरी उर्फ कल्लू थाना हनुमानताल का निगरानी बदमाश है एवं अफसर अली थाना हनुमानताल का गुण्डा बदमाश है तथा शिवा सोनकर भी अपराधी प्रवृत्ति का है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

अपराध थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के  सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, कैलाश मिश्रा,  प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर, मन्नू सिंह, मनीष सिंह, सतेन्द्र यादव, आरक्षक प्रमोद सोनी तथा थाना हनुमानताल के सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार सुरकेल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह बिष्ट, महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक गौरव तिवारी, बृजेश त्रिपाठी एवं की सराहनीय भूमिका रही।