चम चमाती चाकूओं से हर रोज लाल हो रही संस्कारधानी: रोक लगेगी कब नवागत पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय बतायें। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

चम चमाती चाकूओं से हर रोज लाल हो रही संस्कारधानी: रोक लगेगी कब नवागत पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय बतायें।

चुटकियों में मिलने वाली चाइना की चाकू ने शहर की गलियों में चाकू बाजी की वारदातों को बढ़ा दिया है...हर एक नई एप खुलेआम चाकू बेच रही है और युवा लपक कर खरीद रहें है और बदमाश बन रहे है। मामूली सी वाद विवाद में भी जबलपुर के बदमाश चाकू अड़ा दिया करते हैं।







MP- जबलपुर |संस्कार धानी में धड़ा धड़ चल रहे चाकुओं से संस्कार धानी में भय व्याप्त है,आये दिन चल रहे चाकू बाजी की घटना से जबलपुर चमचमा रहा है, अपरधियों में पुलिस का खौफ जरा भी नहीं रहा। नवागत पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय की रोज हो रही अपराध की समीक्षा बैठक भी बेअसर साबित हो रही है। बता दें की जिले में चाकू बाज़ इस कदर बेखौफ हो चले हैं कि किसी को भी सरे राह मौत के घाट उतार देना आम बात हो चली है। चुटकियों में मिलने वाली चाइना की चाकू से शहर की गलियों में चाकू बाजी की वारदातों को काफी बढ़ावा मिला है। हर एक नई एप खुलेआम चाकू बेच रही है और युवा लपक कर खरीद रहें है और बदमाश बन रहे है। मामूली सी वाद विवाद में भी जबलपुर के बदमाश चाकू अड़ा दिया करते हैं। हालांकि जबलपुर पुलिस द्वारा लगातार चाकू बाजी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन चाकू बाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही।


रविवार की सुबह प्रेम सागर निवासी 40 वर्षीय युवक की सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दत्त अपार्टमेंट के सामने चाकुओं से दनादन वार कर मर्डर कर दिया गया... मृतक की पहचान दयाशंकर वंशकार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची टीम ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए खबर, इस महीने से होंगे ट्रांसफर: तबादला नीति जल्द जारी होगी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना अंतर्गत घटना होटल जैक्सन के समीप दत्त अपार्टमेंट के सामने घटी स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ युवक को पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी नेहरू खंडाते अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल पहुंचा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस


इधर राहगिरो की सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्काल ही शव की पंचनामा कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चाकू बाजी की घटना में घायल हुआ व्यक्ति प्रेम सागर निवासी दयाशंकर वंशकार है। जो की पेशे से पुताई का काम किया करता था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रेम सागर चौकी निवासी दयाशंकर वंशकार रविवार की सुबह 9:00 बजे के करीबन अपने घर से किसी से मुलाकात करने निकला था। बताया यह भी जा रहा है कि उसे फोन करके उक्त स्थान पर मुलाकात करने बुलाया गया था। इसके बाद अज्ञात लोगों द्वारा चाकू से करीब छह बार वार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जैसे तत्काल ही प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है बहरहाल पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अज्ञात आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।