धनंजय सिंह भदौरिया को जबलपुर संभाग आयुक्त बनाया गया है। बता दें की 9 दिन पहले 30 अप्रैल को जबलपुर कमिश्नर के पद से अभय कुमार वर्मा रिटायर हो गए थे।
राज्य शासन ने शुक्रवार को जारी आदेश में आईएएस अधिकारियों की नई नियुक्तियां की हैं। इनमें सबसे अहम नाम धनंजय सिंह भदौरिया का है, जिन्हें जबलपुर का नया संभागायुक्त बनाया गया है। जबलपुर संभाग आयुक्त का पद 9 दिन से रिक्त था। जिस पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2006 बैच के IAS अधिकारी धनंजय सिंह की नियुक्ति की गई है।
दरअसल, पूर्व कमिश्नर अभय कुमार वर्मा 30 अप्रैल को रिटायर हो गए थे। इसके बाद यह पद खाली था। शुक्रवार को जारी आदेश में 2006 बैच के अधिकारी धनंजय सिंह भदौरिया को इस पद की जिम्मेदारी दी गई।
संकेत भोंडवे को मिला नगरीय प्रशासन विभाग
दिल्ली से प्रतिनियुक्ति पूरी कर लौटे 2007 बैच के IAS अधिकारी संकेत एस. भोंडवे को नगरीय प्रशासन और विकास विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री सचिव सिबि चक्रवर्ती इस जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे, लेकिन उनके पास भवन विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।
धनंजय सिंह भदौरिया के स्थान पर अब मीनाक्षी सिंह को अनुसूचित जाति विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे वर्तमान में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग उपसचिव हैं।